नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद अजय रौतेला के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। वीरवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ मुड़भेड़ के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के लाल सूबेदार अजय सिंह रौतेला के क्लेमेंट टाउन, देहरादून स्तिथ निवास पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिल अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश की एकता व अंखडता के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शहादत देश के लिये अपूर्णीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में हम सब शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।

इसके पश्चात नेता प्रतिपक्ष पीतम सिंह ने वार्ड नंबर 78 टनल रोड के पार्षद रमेश कुमार मंगू के कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!