यूपी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत, कई मंत्रियों के बदलेंगे विभाग, कुछ नए चेहरे भी हो सकते हैं शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

यूपी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कई नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा का 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ में रहने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के मद्देनज़र लखनऊ आ रहे हैं। यहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन कर विस्तार की औपचारिकताएं तय करेंगे।


इसी बैठक में केंद्र सरकार के पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी फैसला होगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होगा। कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। दरअसल, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कई मंत्रियों के कामकाज से प्रसन्न नहीं है। वहीं कई विभागों में अधिकारियों की मनमानी और मंत्रियों की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठते रहे हैं। संभावना है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए जा सकते हैं। यह मंत्रिमंडल विस्तार फरवरी में होने वाले बजट सत्र से पहले हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!