राजधानी में सिरफिरे ने खुद को ब्लेड से काटा, रोकने पर पुलिस कर्मियों पर भी किया हमला

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सोमवार देर शाम राजपुर रोड जाखन में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक सरफिरे युवक द्वारा खुद को ब्लेड से काटकर घायल कर लिया। उसको ऐसा करते हुए देख राहगीरों ने सीपीयू कर्मियों को बुलाया तो युवक ने सीपीयू पर ही ब्लेड से हमला कर दिया जिसमे एक सीपीयू कांस्टेबल बाल बाल बचा। सीपीयू दरोगा व कर्मियों ने युवक को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार आज देर शाम राजपुर रोड के जाखन की सड़क पर एक सिरफिरे युवक द्वारा अपने हाथों में ब्लेड लेकर स्वयं को काटना शुरू कर दिया जिससे उसके हाथों से खून बहने लगा। उस युवक के पास से गुज़र रहे लोगों द्वारा इस बाबत जाखन में ही कुछ दूरी पर गश्त कर रहे सीपीयू दरोगा दीवान सिंह गुसाईं, सीपीयू कांस्टेबल विकास कुमार व मनीष डोभाल को जानकारी दी। जिसपर उनके द्वारा तुरंत मौके पर पहुंच युवक के हाथों से ब्लेड लेने की कोशिश की गई तो उसके द्वारा उल्टा सीपीयू पर हमला कर दिया गया। जिसमें सीपीयू कांस्टेबल विकास कुमार बाल बाल बचे। सीपीयू दरोगा दीवान सिंह के अनुसार युवक से बातचीत करने के दौरान उसके द्वारा स्वयं का नाम अंगद पुत्र विजय निवासी मसूरी बताया गया है।

उनके अनुसार उससे बातचीत के दौरान वह युवक दिमागी रूप से बीमार प्रतीत हो रहा था। सीपीयू दरोगा दीवान सिंह द्वारा तकरीबन डेढ़ घण्टे समझाने के बाद उसे नियंत्रित कर उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा युवक की हालत गंभीर देख उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!