राजधानी में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। क्लेमनटाउन में हुई पति-पत्नी की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले आत्महत्या मानी गई घटना आखिरी डबली मर्डर के रुप में सामने आई। हत्या के आरोप में पुलिस ने शहवाज को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि रिश्ते में मृतक का साला है।

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने क्लेमेन्टाउन डबल मर्डर का खुलासा किया। बताया कि 13 जून को क्लेमेन्टाउन टर्नर रोड पर एक घर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने सहारनपुर निवासी काशिफ और उसकी पत्नी अनम का शव सड़ी गली हालत में बरामद किया था। दोनों शवों के बीच में चार-पांच दिन पहले जन्मा एक जीवित बच्चा भी मिला था। घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना गया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई खास वजह सामने नहीं आई और न ही परिजनों ने किसी पर शक जताया। हालांकि इसके बाद भी पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए जांच जारी रखी। नातेदारों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने, संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक व्यक्ति पर शक गया। जो कि मृतकों का साला और भाई था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की नामजद पत्र के आधार पर शहवाज को गिरफ्तार किया।

सख्ती से पूछताछ में आरोपी शहवाज ने पुलिस के सामने आशिफ और अपनी बहन अनम की हत्या करने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय आरोपी द्वारा पहने खून लगे कपड़े आशारोड़ी के जंगल से बरामद किए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!