राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री की जनसभा हेतु रवाना किये प्रचार वाहन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 4 दिसंबर को परेड ग्राउंड देहरादून पर होने वाली जनसभा के प्रचार-प्रसार के लिए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून से प्रचार वाहनों को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए देहरादून के भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों में भारी उत्साह है, मौसम का साथ बना रहा तो निश्चित तौर पर परेड ग्राउंड पर लाखों लोग प्रधानमंत्री को सुनेंगे।

प्रचार वाहनों को रवाना करते राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया की महानगर की प्रत्येक विधानसभा में 3 ई- रिक्शा तथा 1 छोटा हाथी जनसभा के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार सामग्री के साथ भिजवाया गया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल,महानगर आईटी संयोजक अनुराग भाटिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, कार्यालय सह प्रभारी महेश गुप्ता, श्रीमती बृजलेश गुप्ता, सरिता गौड, बबीता सहोत्रा सहित महानगर के सभी पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यक्रता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!