रायपुर विधानसभा सीट से सुमित नेगी (मोंटू) कांग्रेस से टिकट के लिए करेंगे दावेदारी

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नेतागणों ने भी 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू ने भी राजधानी की रायपुर विधान सभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करने का मन बना लिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सुमित नेगी की पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की अपनी टीम में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी देकर पार्टी की नीतियों रीतियों को जन जन तक पहुँचाने तथा क्षेत्र में काम करने की अपेक्षा की थी।

आगामी विधानसभा चुनाव में रायपुर विधनसभा सीट पर मोंटू की दावेदारी मज़बूत मानी जा रही है। सुमित नेगी मोंटू की रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

वही “अस्तित्व टाइम्स” संवाददाता द्वारा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में टिकट मांगना कार्यकर्ता का अधिकार होता है वह भी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए आवेदन करेंगे।
सुमित नेगी मोंटू ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे एवं समर्पित सिपाही हैं और पार्टी का हर निर्णय उनके लिए सर्वोपरि होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!