कांग्रेस से निष्कासित लोगों की वापसी के लिए पार्टी ने हरीश की अध्यक्षता में बनाई 4 सदस्यीय कमेटी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व में विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित कांग्रेसजनों की पार्टी में वापसी पर विचार हेतु वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव शांन्ति प्रसाद भट्ट एवं विजय सिजवाली कमेटी के सदस्य बनाये गये हैं।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व में विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित कांग्रेसजनों के आवेदन पर विचार हेतु कमेटी का गठन करते हुए कमेटी को 15 दिन में अपनी आख्या प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिये हैं।

प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी में लम्बे समय तक संगठन की सेवा करने वाले लोगों जो कतिपय कारणों से पार्टी से निष्कासित किये गये हैं तथा उन्होंने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली है उनकी घर वापसी पर पार्टी स्तर पर विचार किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों जो पार्टी में लम्बे समय से रहे हैं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से व्यक्तिगत सम्पर्क कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की है ऐसे लोगों के आवेदनों पर कमेटी विचार करेगी तथा गुणदोष के आधार पर विस्तृत छानबीन के उपरान्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श के उपरान्त प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी जिस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!