राजधानी दून में बड़े स्तर पर चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड,13 गिरफ्तार

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश आदि पर्यटक स्थलों पर दी जा रही थी एस्कोर्ट सुविधा, एक रात के वसूलते थे 10 हजार, 13 महिलाएं व पुरूष गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी की पटेलनगर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 13 महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

पटेलनगर एसओ प्रदीप राणा को जानकारी मिली की थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों मे कुछ व्यक्तियों द्वारा मिलकर अवैध देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। जिसकी बुकिंग ऑनलाइन स्कॉट वेवसाईड के माध्यम से की जाती है और इन लोगों द्वारा देहराखास मे मितान्स अपार्टमेन्ट देवऋषि एन्क्लेव लेन नं0-07 मे अपना हैड ऑफिस बनाकर कॉल गर्ल्स (लडकियों) को पर्यटक स्थल देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश आदि स्थानो पर मोटी रकम लेकर भेजा जा रहा है।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर उक्त मितान्स अपार्टमेन्ट देवऋषि एन्क्लेव लेन नं0-07 पर दबिश दी गई जहाँ पर बाहर के कमरे में एक महिला पुरुष आपत्तिजनक अवस्था मे पाये गये तथा उसी अपार्टमेन्ट के दूसरे कमरे मे 06 लडकियां 05 पुरुष नीचे बिस्तर डालकर रंगरलियाँ मनाते हुए आपत्ति जनक स्थिति मे पाये गये। जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमारा लीडर अजय कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल है जिसके माध्यम से हम इस अपार्टमेन्ट मे रुककर बुकिंग मिलने पर अलग-अलग स्थलो पर ग्राहक के पास जाते है।

आकर्षक फ़ोटो दिखा करते थे बुकिंग

हम और हमारा लीडर अजय कुशवाह वेवसाईड व व्हाट्सएप्प के द्वारा अपनी सुन्दर व आकर्षित फोटो को भेजते है और जिसके एवज मे हम ग्राहक से दस हजार रुपये प्रति रात्रि लेते है और आजकल काम कम होने के कारण हम लोगों ने इस अपार्टमेन्ट मे भी सैक्स रैकेट चला रखा है। पकडे गये व्यक्तियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किये जा रहे मोबाइल फोनों, लैपटॉप व एटीएम कार्ड, कार को बरामद किया गया कमरे से उत्तेजक वर्द्वक दवाईयाँ और आपत्ति जनक वस्तुएँ बरामद हुई। इन महिलाओं और पुरुषो द्वारा देव भूमि की छवि को धूमिल करने के लिए नेपाल, पश्चिम बंगाल, कलकत्ता और दिल्ली आदि स्थानो से आकर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा था जिनको धारा 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधि0 मे गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त
1- अभिषेक कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल पुत्र अनिल कुमार निवासी E-160 कृष्णा गली भावपुर सादरा दिल्ली 32 उम्र 28 वर्ष –(गैंग लीडर)

2- नौशाद पुत्र खालिद निवासी मौहल्ला औरंगाबाद पो0 ओ0 हुसैनपुर तहसील नजीवाबाद थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष।

3- राजवीर गिल पुत्र किलवेन्द्र सिह गिल निवासी गाँव कुकियाली पो0 ओ0 गुरबाग तहसील जिला चण्डेर पंजाव उम्र 22 वर्ष।

4- रसैल हुसैन पुत्र कारी हुसैन निवासी J-1/407 गोविन्द पुरी कालकाजी डीडीए फ्लैट दिल्ली उम्र 26 वर्ष।

5- संजीत भारोई पुत्र सन्तोष भरोई निवासी ग्राम नगेटिया थाना नगेटिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष।

6- सुरेन्द्र सिह पुत्र गोपाल निवासी चन्दनी पो0 व थाना खटीमा जिला उधमं सिह नगर उम्र 38 वर्ष (ड्राईवर)

7- प्रीति पुत्री बनवारी लाल निवासी साकेत इग्नु रोड गली नं0-03 दिल्ली उम्र -30 वर्ष।

8- पलक पुत्री वीरभान निवासी कृष्णा कालोनी शिवाजी हरियाणा उम्र 24 वर्ष।

9- महिमा पुत्री अकासैली तोरबदल निवासी भाजून भट्ट थाना किशनगंज जिला नौदिया कलकत्ता उम्र 29 वर्ष।

10- सोनिया पुत्री मोहन दास निवासी बजीराबाद दिल्ली उम्र 25 वर्ष।

11- लाबोनी पुत्री स्व0 कमल निवासी गोविन्दपुर दिल्ली उम्र 22 वर्ष।

12- नूरेशा खातून पत्नी अमहद निवासी खोडा कालोनी दिल्ली उम्र 23 वर्ष।

13- कु0 कुसुमा भूसाल पुत्री टीका राम भूसाल निवासी 95 ए गढी गाँव ईस्ट कैलाश नई दिल्ली स्थाई पता गाँव देशना वार्ड नं0-06 जिला कैलाल नेपाल उम्र 23 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!