उत्तराखंड: नदी में तैरते मिले 4 नाबालिग किशोरों के शव, कल से थे लापता, देखें वीडियो

0
142

देहरादून। प्रदेश के चमोली जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है जहां देवाल विकासखण्ड में चार किशोरों की केल नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों किशोर कल शुक्रवार से लापता थे। आज शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते देखे, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों शव नदी से निकाले। थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिटी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयु वर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

किशोरों के शव मिलने से शोक में डूबे क्षेत्रवासी

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के वों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here