ओमकार प्लाजा़ में कृष्णा मेडिकोज का उद्घाटन, बाजार से सस्ते रेट पर मिलेंगी दवाएं

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने ओमकार प्लाजा बिंदाल पुल चकराता रोड पर कृष्णा मेडिकोज के नाम से फार्मेसी का शुभारंभ किया। लच्छु गुप्ता ने बताया कि फार्मेसी में लगभग 300 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि यह फार्मेसी जरूरतमंद लोगों के लिए उचित दर पर और कम से कम मूल्य में दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस दुकान से निराश होकर ना जाये बल्कि उसको बाजार मूल्य से भी कम दर पर हम दवाइयां उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास रहेगा। गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास रहेगा।

इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, राजकुमार तिवारी, सुरेश कुमार प्रजापति, राहुल चौहान, भाजपा नेता अमित कपूर, आदित्य चौहान, व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डीडी अरोड़ा, राहुल अग्रवाल, कुलदीप विनायक, अमित अरोड़ा, योगेंद्र नेगी, पूर्व राज्य मंत्री आचार्य शिव प्रसाद ममगई, रतन सिंह चौहान, कुलदीप कपूर, अमन गुप्ता, राजन गुप्ता, संजय कपूर, रेखा निगम, रोमा देवी, शिखा थापा, महमूद आलम, मधु जैन आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!