कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला, प्रीतम सिंह ने भाजपा अध्यक्ष से पूछे सवाल

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसवार्ता कर किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

प्रीतम सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सवाल पूछे हैं, प्रीतम सिंह का कहना है कि राज्य में भाजपा की सरकार आने से पहले किसानों का ऋण माफ करने, बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने, लोकायुक्त, वन रैंक वन पेंशन, जैसे कई वादे किये गये गये थे जो अबतक पूरे नहीं हुए।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन पर अब तक मुंह नही खोला। उन्होंने कहा कि अन्नदाता कडाके की ठंड में सडक पर हैं लेकिन प्रधानमंत्री जी ने अभी तक उनकी सुध लेने की जरूरत नही समझी।

प्रीतम ने कहा कि किसान संगठनों की ओर से मंगलवार 8 दिसंबर को बुलाए गये भारत बंद का कांग्रेस समर्थन करेगी उन्होंने कहा कि जब किसानों को कृषि बिल नही चाहिए तो सरकार यह काले कानून किसानों पर जबरन थोपने पर क्यों लगी हुई है।केंद्र सरकार को अविलंब नए कृषि कानून वापस लेने चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!