कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के पक्ष में जनसभा का आयोजन, कांग्रेस को वोट देने की अपील

MS Malik
By
4 Min Read

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह “नेगी गुरु जी” ने किया जनसभा का आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसके लिए सभी पार्टी के प्रत्याशियों में चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। शनिवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 200बीघा कालोनी में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह “नेगी नेगी जी” द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भाजपा के पिछले 10 साल के कुशासन से आम जनता का लगातार बढ़ती महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है। हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा, 100 दिन में काला धन वापस लाने, 2022 तक हर बेघर आदमी को घर देने का वादा, 2023 तक किसानों की आय दोगुना करने का झूठा वादा करने वाली भाजपा अब फिर से मोदी की गारंटी का वादा कर रही है। परन्तु झूठे वादे करने वालों को पता होना चाहिए कि जनता अब होशियार हो गई है और ऐसे किसी जुमले में फंसने वाली नही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड में भी पिछले 8 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार द्धारा कोई आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, या बड़ा संस्थान खोलने का काम नहीं किया है बल्कि देहरादून की विश्व प्रसिद्ध संस्थाओं सर्वे आफ इंडिया, डील, डीआरडीओ, एफआरआई बड़े संस्थान भी बेचने का काम किया है। जिसमें पहले क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल जाता था अब वह प्राइवेट हाथों में जाने के कारण क्षेत्रीय लोगों को वहां रोजगार के दरवाजे भी बंद हो गए हैं।

टिहरी लोकसभा के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रसाद नैथानी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मेहनत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव को बूथ मैनेजमेंट से ही जीता जा सकता है।

वहीं जनसभा के आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह “नेगी गुरु जी” ने कहा कि भाजपा सांसद के 12 साल के कार्यकाल में अधिकतर जनता ने उनका चेहरा तक अपने क्षेत्र में नहीं देखा है। अब यह जनता को तय करना है कि उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच का साधारण व्यक्ति चाहिए या महलों में रहने वाली महारानी. जिससे मिलना तक बड़ा कठिन काम है। उन्होंने प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी अंकिता भंडारी के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल पाया है। अंकिता के परिजन लगातार न्याय की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु सरकार के कानों पर जून तक नहीं रह रही है।

कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविंद्र सिंह गोगी, प्रभुलाल बहुगुणा, सूरत सिंह नेगी, पार्षद अनिल क्षेत्री ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर विनीत डोभाल, संदीप शर्मा, सौरव उनियाल, एडवोकेट देवेश उनियाल, प्रधान राजेश डोगरा, सुधीर सुनहरा, हिमांशु नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, युवा काग्रेस के टिहरी लोकसभा प्रभारी तुषार पाल, पूर्व प्रधान रेखा बहुगुणा, पूनम कंडारी, मालती देवी, मनीष नागपाल, राजेन्द्र शाह, राजेश डोगरा, अनिल क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!