कांग्रेस मुख्यालय में प्रीतम सिंह ने किया ध्वजारोहण, गाया गया राष्ट्रगान

MS Malik
By
6 Min Read

देहरादून। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया गया। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षाएं हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी को केन्द्र में रखकर विकास की योजनायें बनाई हैं। कांग्रेस सरकारों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए पिछड़े से पिछड़े क्षेत्र, दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं को विकास का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है तथा सीमा के प्रहरी शहीदों के बलिदान व देश की आजादी की लड़ाई के शहीदों के साथ-साथ राज्य प्राप्ति के शहीदों के सपनों को पूरा करने का काम भी करना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं हमारे सामने कितनी भी कठिनाईयां आयें कांग्रेस ने देश को एक रखने के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने के काम को लगातार किया है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन तमाम कठिनाईयों में अपने धैर्य एवं संयम को बनाये रखा जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि इन तमाम कठिनाईयों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं केा इस नये परिवेश में अपनी भूमिका को तलाशना ही नहीं है बल्कि तराशना भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की मर्यादा, कांग्रेस के संविधान और अपनी परम्पराओं का मर्यादापूर्वक पालन करते हुए समाज के विकास में जुड़ जाना होगा। चाहे कितनी ही कठिनाइयां आयें हमें अपने धर्मनिरपेक्ष भारत के रथ को सामाजिक सौहार्द बनाते हुए आगे बढ़ाते रहना है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास 133 सालों का गौरवमयी इतिहास तथा देश को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा करने तथा विकास के अनेकानेक आयाम स्थापित करने की उपलब्धि हैं, वहीं दूसरी ओर वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी जब-जब सत्ता में आई तो देश को तोड़ने, देश की जनता को गुमराह करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा गरीब, कमजोर, दलित, किसान पर लगातार अत्याचार करने का काम करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त जो लोग रोजगार मे हैं उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है तथा भाजपा के सहयोगी अमीर घराने और अमीर होते जा रहे हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित सरकारी परियोजनाओं और सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेच कर गरीब आदमी को बंधुवा मजदूर बनाने काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जय जवान-जय किशान के नारे को बदल कर मात्र जय धनवान कर दिया है। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने युवा कांग्रेस द्वारा हनुमान चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष, सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, गोदावरी थापली, अजय सिंह, सेवादल के राजेश रस्तोगी, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव शांति रावत, गरिमा दसौनी, मंजुला तोमर, प्रणीता बडोनी, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, अभिषेक सिंह, राजेश चमोली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ0 विजेन्द पाल, विनोद चन्दोला, डाॅ0 प्रदीप जोशी, विकास नेगी, दीवान सिंह तोमर, नवनीत कुकरेती, नजमा खान, जगदीश धीमान, सूरत सिंह नेगी, भूपेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, महेश जोशी, अजय रावत, आशीष सक्सेना राहुल पंवार रॉबिन, दीप बोहरा, देवेन्द्र सती, देवेन्द्र बुटोला, सुनित सिंह राठौर, अरूणा कुमार, संतोष सैनी, सुलेमान अली, इलियास अंसारी, ललित भद्री, सोनू तिवारी, नागेश रतूड़ी, बाला शर्मा, विजय रतूडी मोन्टी, अरूण शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र पोखरियाल, सुभाष धस्माना, देविका रानी, संगीता गुप्ता, पूनम कण्डारी, मंजू चौहान आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!