काठ बंगला में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती, भंडारे का आयोजन

MS Malik
By
1 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के काठ बंगला क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी की 648वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी भाई सिंह द्वारा समाज सुधारक महान संत शिरोमणि जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको कोटि-कोटि नमन किया।
उसके बाद संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी” के जयन्ती के अवसर पर वाल्मीकि समाज के क्षेत्रीय प्रधान गुड्डू परचा ने कहा कि संत शिरोमणि जी के द्वारा समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था हम सबको संत शिरोमणि रविदास जी को अपना आदर्श मानकर समाज में समरसता का भाव बनाते हुए काम करना है।

समिति के अध्यक्ष मिंटू कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज सुधार के लिए जो कार्य किया था वह आज भी मिसाल है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर कालीचरण टांक, हरवीर सिंह, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अमन कुमार, रामकुमार, सत्यवीर सिंह, जौहर सिंह, सुभाष, बबलू कुमार, तिलक, हरविंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, राहुल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!