गोवर्धन पर्व पर भण्डारे का आयोजन, गौ सेवा के लिए रोमी राम जायसवाल सम्मानित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा गोवर्धन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया।

गौ सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने हेतु रोमी राम जायसवाल को उत्तराखंड उत्कृष्ट गौ सेवक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोवर्धन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष और समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा गौ पालक सम्मान एवं अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं
श्री गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनुपयोगी गौ माता के रक्षकों को गौ सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें रोमी राम जायसवाल, सुबोध कुमार, भूपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड उत्कृष्ट गौ सेवक सम्मान पत्र देकर महामंडलेश्वर यतींद्र जी महाराज व जोगेंदर सिंह पुंडीर फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह पुंडीर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वामी यतीन्द्रागिरि जी महाराज महामण्डलेश्वर जूना अखाडा, आचार्य सन्तोष खण्डूरी, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल क्षेत्र सामाजिक समरसता प्रमुख RSS. नन्द किशोर विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख RSS, चन्द्र मोहन गौड़ नगर संघ चालक RSS, संजीव जैन महानगर, सामाजिक सद्भाव प्रमुख RSS, राजेन्द्री पूर्व निर्देशक होम्योपैथ, सोहन लाल गुप्ता, डी०डी० बसेल, अध्यक्ष अग्रसेन चैरेटेबल ट्रस्ट, पार्षद श्रीमति मीरा कठैत, पार्षद श्रीमति अनीता सिंह, पार्षद अंकित अग्रवाल, विजेन्द्र थपलिपाल मंडल अध्यक्ष, बबलू बंसल मंडल अध्यक्ष समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जीएमएस रोड कांवली ग्राम स्थित प्राचीन कमलेशवर महादेव मंदिर के प्रांगण में किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!