दुखद: भाजपा नेता के पुत्र ने की आत्महत्या

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

भाजपा नेता का आरोप पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध हो बेटे ने उठाया आत्मघाती कदम

देहरादून। प्रदेश में एक दुखद समाचार मिला है जिसमें भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के एक सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया। पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

बताया कि जहर खाने से पहले कमल ने अपनी मां को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। विशन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी जाएगी। कमल पिता के साथ ही ठेकेदारी का काम करता था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बड़ा भाई आर्मी में है। मामले में कालाढूंगी के थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि युवक के जहर खाने की जानकारी मिली है। उसके नशेड़ी होने का चला है। पुलिस कांस्टेबल की ओर से मारपीट जैसी कोई बात नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!