दुखद, मिस्टर इंडिया का कोरोना के चलते निधन,

MS Malik
By
1 Min Read

वडोदरा। 34 साल के बॉडी बिल्डर मिस्टर इंडिया जगदीश लाड का आज कोरोना से निधन हो गया। जगदीश कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद जगदीश लाड को चार दिनों तक ऑक्सिजन पर रखा गया था, लेकिन वे कोरोना को मात नहीं दे सके। जगदीश लाड 90 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते थे। जगदीश कुछ साल पहले नवी मुंबई से वडोदरा चले गए थे। यहां उन्होंने जिम की शुरुआत की थी। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुंडल गांव के थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!