देहरादून : क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं एमएनए संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में देहरादून जिलाधिकारी सोनिका एवं नगर आयुक्त मनुज गोयल के साथ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर बैठक की।

देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही अवैध निर्माण की कार्यवाही लगातार जारी है। प्रशासन की कार्यवाही के दौरान कभी नगर निगम के कर्मचारी और कभी एमडीडीए के अधिकारी क्षेत्र में अवैध निर्माण की कार्यवाही के लिए अलग अलग समय पर पहुंचते है, जिससे बार-बार क्षेत्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिवम विहार के लोगों ने अवैध निर्माणों की कार्यवाही के लिए एक समय पर अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की मांग की। बैठक में मौजूद जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर एक साथ समयनुसार अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करे। जिससे आम जनमानस को समस्याओं को सामना न करना पड़े।

  इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी स्थानीय लोगों ने मंत्री जोशी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, नगर आयुक्त मनुज गोयल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठेत, संजय नौटियाल, कमल थापा, विनय खत्री, शरद राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!