देहरादून : दिनदहाड़े दुकान से नगदी चुरा ले गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक युवक दुकानदार की गैर मौजूदगी में दुकान से नगदी चुरा कर फरार हो गया। पता चलते ही दुकानदार यशपाल आनंद निवासी 34 धामावाला बाजार ने चौकी पर आकर तहरीर दी कि दोपहर को जब वह अपनी धामावाला स्थित कपड़ों की दुकान यश कलेक्शन से खाना खाने गया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गल्ले को तोडकर 2800 रुपए चुरा लिये। इस तहरीर पर मु0अ0सं0-314/23 धारा-380 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत कर पुलिस तत्काल मामले के खुलासे के लिए सक्रिय हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों को देखकर सेंधमारी करने वाले व्यक्ति को चिन्हित किया तथा क्षेत्र के 35 कैमरों को चैक करते हुए अभियुक्त को रेलवे स्टेशन के पास त्यागी रोड से रात को 19 वर्षीय शुभम निवासी लालपुल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया, आरोपी के कब्जे से चोरी हुई नगदी भी बरामद कर ली गई। व्यापारियों ने अति शीघ्र घटना का खुलासा करने पर पुलिस के आभार जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!