भाजपा बूथ समिति सत्यापन अभियान को मसूरी, रायपुर, राजपुर विधानसभा की बैठक आयोजित

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर, बूथ समिति सत्यापन अभियान को लेकर रायपुर, मसूरी एवं राजपुर विधानसभा के मंडलों की बैठक में आयोजित हुई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र पर काम करना है साथ ही शक्तिकेंद्र पर नियुक्त सत्यापन अधिकारी सत्यापन कार्य में लापरवाही ना बरतें और जल्द से जल्द अपने को पार्टी द्वारा जो शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ मिले हैं उन पर सत्यापन का कार्य करना सुनिश्चित करें। आगामी नगर निकाय एवं लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा उत्तराखण्ड से मिले निर्देशों के अनुपालन में पहले महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम् से भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य किया और अब बूथ समितियों के अस्तित्व को सत्यापित करने के लिए बूथ सत्यापन अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि महानगर भाजपा देहरादून अपने महानगर की समस्त 923 बूथ इकाइयों को विशेष रूप से मतदान करने वालों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बूथ समिति बनाने का निर्देश दिया है, बूथ समिति में महिलाएं, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, अन्य पिछड़ी जाति, नौजवान युवक युवतियों और समाज के अन्य वर्ग शामिल हैं। बूथ सत्यापन अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि मण्डलों में बूथ कमेटियां बनी हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए अब भाजपा महानगर देहरादून ने बूथ समिति सत्यापन अभियान शुरू किया है और वास्तव में इस बूथ समिति सत्यापन अभियान में सभी महानगर देहरादून भाजपा कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने का काम किया है।

अग्रवाल ने बताया कि देहरादून की पांचों विधानसभाओं में, मैं स्वयं और महानगर एवं मण्डलों के पदाधिकारी जाकर के मण्डल स्तर से लेकर पन्ना प्रमुखों की बैठकें ले रहे हैं। हमारे बूथों पर कई सदस्य ऐसे हैं जो बहुत सक्रिय हैं लेकिन हमें सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाना है ऐसी स्थिति में सबको सक्रिय करने का कार्य इस बूथ सत्यापन से होगा। अगर कई जगहों पर अगर बूथ की अनिवार्य 21 सदस्यों की टोली गठित नहीं हुई है या कोई कमी रह गई है तो वह भी इस अभियान से पूरी होगी।

उन्होने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ हमेशा चुनाव बूथों पर ही लड़ा जाता है। अत: हमें अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए हमने अपनी बूथ समितियों का सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही इस कार्य के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सत्यापन का काम सौंपा गया है। इस अभियान से हमें ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।बूथ पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है, जिसके बल पर ही भाजपा की सरकार केन्द्र व राज्य में बनी है।

इस दोरान् बैठक में महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, बिजेंद्र थपलियाल, मण्डल अध्यक्ष रूद्रेश शर्मा, संजीव मल्होत्रा, प्रकाश बडोनी, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, पंकज शर्मा, राहुल लारा, महानगर उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह ढिल्लों, सुनील शर्मा, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, राजेश कांबोज, महानगर मंत्री संकेत नोटियाल, गोविन्द मोहन, विमल उनियाल, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, मण्डल महामंत्री अरविन्द गुप्ता, गिरी गोस्वामी, देवेन्द्र गैरोला,अभिषेक नौडियाल, सौरभ शर्मा, अवधेश तिवारी, महानगर सोशल मीडिया आशीष शर्मा, सह सोशल मीडिया रंजीत सेमवाल, महानगर आईटी प्रभारी विपिन खण्डूड़ी, महानगर सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, प्रदीप कुमार, हृदेश लूथरा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य राजेश बडोनी, अरविन्द जैन, अनिल उनियाल, पार्षद कविन्द्र सेमवाल, विमल चौधरी, प्रवीन कुमार, दुर्गेश चौरसिया एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!