देहरादून : प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर अरोड़ा ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पछवादून क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी की मौत के बाद से पिछले लंबे समय से तनाव में थे। उन्होंने एक बार पहले भी शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। डा0 अरोड़ा ने शनिवार देर रात करीब 12 बजे शक्ति नहर में छलांग लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस देर रात को ही घटना स्थल पर पहुंच गई थी। आज सुबह ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉ0 हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!