नही बदलेगा मियांवाला का नाम, मुख्यमंत्री ने जनविरोध के बाद बदला फैसला

Astitva Times Desk
2 Min Read

मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला के नेतृत्व में मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को सीएम का आश्वासन

देहरादून। प्रदेश सरकार ने स्थानीय जनता के विरोध के बाद मियांवाला का नाम बदलने के अपने निर्णय को वापस ले लिया है। पहले सरकार ने मियांवाला का नाम बदलकर रामजीवाला करने की घोषणा की थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर पुनर्विचार करते हुए मियांवाला का नाम वैसे का वैसा रखने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बीते दिनों चार जिलों के विभिन्न स्थानों का नाम बदला था. जिसमें देहरादून का मियांवाला भी शामिल था। मियांवाला का नाम बदलकर रामजी वाला कर दिया गया था. सरकार के इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला का नाम न बदलने का फैसला लिया है।

कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने चार जिलों के विभिन्न स्थानों का नाम बदलने की योजना बनाई थी, जिसमें देहरादून का मियांवाला भी शामिल था। मियांवाला का नाम बदलकर रामजी वाला करने के फैसले का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया था। शनिवार को मियांवाला के स्थानीय लोग, जिनकी अगुवाई मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला कर रहे थे, मुख्यमंत्री से मिले। इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने आश्वासन दिया कि वह जनभावनाओं का सम्मान करेंगे और इस निर्णय को फिर से नहीं बदलने का निर्देश दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!