पटेल के निधन से उत्त्तराखण्ड कांग्रेस में शोक की लहर, जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कांग्रेस के थिंक टैंक अहमद पटेल का निधन हो गया है। एक महीना पूर्व कोरोना से संक्रमित हिने की वजह से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 71 साल के थे।

उनके निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसौला, प्रभुलाल बहुगुना सहित कई पार्टीजनों ने दुख व्यक्त किया। सभी नेताओं ने इसे पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया।

अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे. उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ है।
इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए थे।

अहमद पटेल कांग्रेस के राजनीति के अहम रणनीतिकार थे। गांधी परिवार के सबसे भरोसेमंद लोगों में अहमद पटेल की गिनती होती थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!