प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश की छुट्टी, सुखबीर संधु होंगे प्रदेश के मुख्य सचिव

0
315

देहरादून। केंद्र सरकार के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुखिया रहे युवा एवं तेज तर्रार आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधु को भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए रिलीव कर दिया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्र से उन्हें रिलीव करने के लिए निवेदन किया था। संधु उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी है। उत्तराखंड में उनकी मुख्य सचिव के पद पर ताजपोशी होनी हैं।

सूबे के युवा एवं तेजतर्रार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपनी प्रशासनिक टीम के गठन की शुरुवात कर दी है। जिसकी शुरुआत संधु के उत्तराखंड आगमन से हो जायेगी।

राजनीतिक हलकों में भी संधु का चयन पुष्कर धामी को अन्य मुख्यमंत्रियों के तुलना में मजबूती प्रदान करता दिख रहा है। संधु के नाम की हलचल सचिवालय के गलियारों में स्पस्ट देखी जा सकती है। कर्मचारियों में उनके अनुशासित तेजतर्रार एवं कड़क छवि को लेकर चाचाओं का माहौल है। कुछ का कहना है कि अब कार्य की गति बहुत कुछ पटरी पर लौट आएगी। चर्चा है कि आज शाम तक संधु उत्तराखंड 17 वें मुख्यसचिव का चार्ज संभाल लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here