बड़ी संख्या में IAS- PCS अधिकारियों के तबादले, चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश सरकार ने आज बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इस तबादला सूची में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें गढ़वाल कमिश्नर से लेकर देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी पर भी बदलाव किया गया है. इतना ही नहीं बागेश्वर के जिलाधिकारी को भी हटाया गया है।

सूची के अनुसार BVRC पुरुषोत्तम को अब सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है. बाकी पूर्व की जिम्मेदारियां भी उनके पास बनी रहेगी. इसके अलावा अबतक गढ़वाल कमिश्नर रहे विनय शंकर पांडे से उनकी यह जिम्मेदारी हटा दी गई है. उन्हें अब स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन सचिव के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है. अब तक स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को प्रति नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने रिलीज कर दिया है।

देहरादून जिलाधिकारी को भी हटाया गया है. उन्हें अब नियोजन की जिम्मेदारी मिली है. आनंद स्वरूप को गढ़वाल कमिश्नर बनाया गया है. खास बात यह है कि देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी अब आशीष चौहान को दे दी गई है।

उधर संजय कुमार को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है. इस अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी दी गई है. सौरभ गहरवाल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ निदेशक यूडीआरपी की जिम्मेदारी मिली है. सिडकुल के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी।

आलोक कुमार पांडे को देहरादून नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. नमामि बंसल को अब अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. उधर संदीप तिवारी को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी बनाया गया है. इसके अलावा निदेशक एनएचएम की भी जिम्मेदारी उनके पास रहेगी. दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में निदेशक, के साथ प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम और खेल विभाग में निदेशक बनाया गया है. प्रतीक जैन को आयुक्त कर और महानिदेशक निबंधक की जिम्मेदारी दी गई है.अपूर्व पांडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है. उधर आकांक्षा कोडे को विद्यालय शिक्षा में महानिदेशक और कर्मचारी बीमा योजना का निदेशक बनाया गया है।

प्रदेश में राज्य सिविल सेवा यानी पीसीएस अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है. इसमें गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है. ईलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी मिली है. सुंदरलाल सेमवाल को अब अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है. सुनील सिंह को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है. फ़िंचा राम को एडीएम पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है. अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम बनाया गया है. जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!