भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व दायित्वधारी राजेश शर्मा का निधन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भाजपा नेता एवं नगर निगम के पूर्व पार्षद राजेश शर्मा का निधन हो गया। वह पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। आज शाम कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

भाजपा नेता एवं नगर निगम के पूर्व पार्षद राजेश शर्मा का करीब 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। आज शाम अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

तिलक रोड स्थित आनंद चौक निवासी राजेश शर्मा देहरादून नगर पालिका और बाद में नगर निगम से लगातार तीन बार चुनाव जीत कर पार्षद बने। उनकी तिलक रोड पर आटा चक्की थी। नगर निगम की दिवंगत मेयर मनोरमा शर्मा के कार्यकाल में वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुख्यमंत्री रहते राजेश शर्मा को दायित्वधारी का दर्जा भी दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!