भाजपा नेता के हत्यारोपी के साथ दून पुलिस की मुठभेड़, देखें वीडियो 

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। राजधानी दून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हुए अजहर त्यागी और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर के साथ दून पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मुजफ्फरनगर- मंगलौर बार्डर पर हुए एनकाउंटर में एक बदमाश के दोनों पैर, जबकि 01 के हाथ पर गोली लगी। पुलिस ने दोनों को दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के अनुसार दोनों हत्यारोपी मुजफ्फरनगर- मंगलौर बॉर्डर स्थित बरला पुरकाजी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। यह एनकाउंटर तब हुआ जब दून पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने पहुंची। दोनों ने भागते हुए पुलिस पर कई फायर झोंक दिए। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों बदमाश को सीएचसी गुरुकुल नारसन लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर हालत को देखते उन्हें ऋषिकेश एम्स में भेजा गया है।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों के नाम
1.मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।

2.आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार तिलवाड़ी (सेलाकुई) निवासी अभिषेक बर्तवाल के साथ निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी, आयुष, आयुष की महिला मित्र आन्या खान व तरुण हांडा 02 जून को देर रात पार्टी कर रहे थे। पार्टी तरुण के घर बड़ोवाला में चल रही थी। उसी दौरान आन्या खान के पूर्व मित्र अजहर त्यागी ने आन्या खान को फोन किया व कहा कि आजकल तू दूसरे लोगों के साथ पार्टी कर रही है।

फोन स्पीकर पर होने के चलते यह बात सभी ने सुन ली। रोहित नेगी ने बातें सुनने के बाद स्पीकर पर ही अजहर से कहा कि आन्या को क्यों परेशान कर रहा है। जिस पर अजहर ने रोहित नेगी को देख लेने की धमकी दी। रोहित नेगी ने भी तैश में कह दिया कि कि देखना है तो डीबीआइटी चौक में आ जा।

इसके बाद अभिषेक बर्तवाल, निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट व रोहित नेगी बोलेरो में घर की ओर निकल गए। बोलेरो को रोहित नेगी चला रहा था, जबकि चालक की बराबर वाली सीट पर अभिषेक बैठा था। वहीं, पीछे वाली सीट पर निशांत खर्कवाल व पीयूष बिष्ट बैठे थे। आयुष और उसकी महिला मित्र आन्या खान और तरुण हांडा अमेज कार में पीछे से आ रहे थे।

वह देर रात करीब डेढ़ बजे वह मांडूवाला स्थित डीबीआइटी चौक पर पहुंचे तो बाइक पर अजहर एक युवक के साथ पीछे बैठा था। आरोप है कि जैसे ही रोहित नेगी ने तिलवाड़ी के लिए वाहन घुमाया तो बाइक पर पीछे बैठे अजहर ने बोलेरो पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित नेगी को वह ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!