भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चा जिलाध्यक्ष, पंत युवा मोर्चा और यास्मीन आलम बनी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। भाजपा ने अपने विभिन्न फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नई नियुक्तियाँ पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेन्द्र भट्ट के दिशा-निर्देश पर इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है।

 

घोषणाओं के अनुसार कुलदीप पंत को भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि यास्मीन आलम खान को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए श्रीमति सुमन सिंह को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के लिए शिशिर तिवारी को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह संगठन के सामाजिक आधार को सुदृढ़ करने के लिए प्रदीप वर्मा को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सुरेन्द्र घयेल को अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष
और बलदेव नेगी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नए जिलाध्यक्ष अपनी अपनी टीम के साथ पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही जनता तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने का काम करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!