देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। अगले 24 घंटों के दौरान जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आशीष चौहान ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद देहरादून में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। प्रशासन का कहना है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही बारिश और आगामी 24 घंटों के दौरान अत्यधिक वर्षा की संभावना के कारण जलभराव, भूस्खलन, पेड़ गिरने, आकाशीय बिजली और अन्य प्राकृतिक घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अभिभावकों और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। उल्लेखनीय है कि मानसून की सक्रियता के चलते उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून में भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनी के मद्देनजर देहरादून जिला प्रशासन ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जनपद देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन ने जनपद देहरादून में 9 जुलाई 2026 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई को जनपद में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचाव एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जुलाई को पूर्णतः बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें तथा मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।














