मंडी सचिव रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

पकड़े गए मंडी समिति काशीपुर के प्रभारी सचिव, सतर्कता विभाग की कार्रवाई

देहरादून। लगातार सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद भी प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। तमाम सख्ती के बाद भी इस प्रकार की मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला काशीपुर से सामने आया है जहां एक मंडी सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम ने मंडी समिति कार्यालय, काशीपुर में कार्यरत प्रभारी मण्डी सचिव पूरन सैनी, पुत्र हरी सिंह को ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त शिकायत के अनुसार पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस ₹60,000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी द्वारा योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!