मेयर सौरभ थपलियाल ने पौधारोपण के साथ ही किया गांधी पार्क का निरीक्षण

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

शहर में स्वच्छता को विशेष प्रयास व दून को हरा भरा बनाने पर दिया जोर

देहरादून। शपथग्रहण के बाद नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने राजधानी के सुव्यवस्थित विकास, साफ सफाई के साथ ही शहर की सुन्दरता बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। रविवार सुबह सौरभ थपलियाल ने गांधी पार्क पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर दून को हरा—भरा बनाने के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। खासतौर पर उन्होंने पार्क में लगी लाइटिंग, जिम, फाउंटेन आदि का निरीक्षण किया।

मेयर थपलियाल ने मौके पर मौजूद मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल को पार्क की सुन्दरता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने क्लीन दून—ग्रीन दून पर जोर देते हुए शहर में सफाई व्यवस्था एवं लाइटिंग पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। सौरभ थपलियाल ने कहा कि दून की जनता ने उन्हें बड़ी जीत देकर मेयर का पद सौंपा है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी और अधिक बड़ जाती है जिस पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। खासतौर पर दून को पुराने स्वरूप को वापस लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयारी की जाएगी। इस कार्य में आम जन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!