श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान,जन जन से सहभागिता की अपील

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केदार नगर शाखा द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ एमडीडीए केदारपुरम स्थित दुर्गा मंदिर में किया गया। निर्माण निधि संग्रह अभियान के लिए मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने टोलियों को रवाना किया।

अभियान प्रमुख देवेंद्र डोभाल ने बताया कि यह अभियान मकर सक्रांति से रविदास जयंती तक चलेगा। जिसमें हर हिन्दू से सहयोग की अपील की जायेगी।

एमडीडीए केदारपुरम स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में नगर के सभी संघ कार्यकर्ता एकत्रित हुए। डोभाल ने निधि समर्पण अभियान की योजना को विस्तार से सभी के सम्मुख रखा।

मुख्य वक्ता राजेंद्र पंत प्रांत समरसता प्रमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक हिन्दु परिवार तक पहूंचे तथा संपूर्ण समाज का अभियान बने।

मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी नगरसेवकों से निधि समर्पण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 492 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। यह प्रत्येक हिंदू के लिए गर्व एवं स्वाभिमान की बात है। मंदिर में कार्यक्रम के पश्चात धन संग्रह के लिए टोलियों द्वारा क्षेत्र में राम यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन विधानसभा के समीप हुआ।

कार्यक्रम में नगर सह संचालक कृष्णानंद भट्ट, विजय शर्मा, हरेंद्र कंडारी, जगदंबा नौटियाल, विनीत राय,पंकज गडिया, सत्य सिंह, राजेंद्र लखेड़ा, सुभाष यादव आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!