सरोज शाह महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त

0
322

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। श्रीमति सरोज शाह को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति सरिता आर्य ने नियुक्ति पत्र जारी कर जानकारी दी।

नव नियुक्त प्रदेश सचिव श्रीमति सरोज शाह ने सचिव पद नियुक्त किये जाने पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सरिता आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता देव, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, पूर्व उत्तराखंड सीएम हरिश रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका वह निष्ठापूर्वक निर्वहन करेगी तथा प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेगी।

श्रीमती सरोज शाह को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरसैंग व जिला कांग्रेस कमेटी, चमौली ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती सरिता आर्य व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here