सहसपुर सीट पर भी घटने लगी कांग्रेस की बढ़त, धर्मपुर सीट पर कांटे हुआ मुकाबला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून की धर्मपुर सीट पर मुकाबला कांटे का हो चला है। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल भाजपा के विनोद चमोली से मामूली वोटों से आगे चल रहे हैं। हर राउंड की गिनती पर समीकरण बदल रहा है। छठे राउंड के बाद यहां भाजपा के चमोली करीब 300 वोट से पीछे हो गए हैं।

वहीं, सहसपुर में भी कांग्रेस की बढ़त का सिलसिला कम होने लगा है। एकाएक सहदेव पुंडीर मुकाबले में वापसी करते दिख रहे हैं। यहां 9 राउंड के बाद आर्येन्दर के पास 2500 वोट की बढ़त लगभग है। बाकी सीटों पर भाजपा अच्छी स्थिति में है केवल चकराता काँग्रेस जीत रही है। लालकुंआ से हरीश पिछड़ ही रहे हैं। धामी भी अच्छी स्थिति में नही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!