हरीश रावत चुनाव हारे, 14000 हज़ार से अधिक वोट से मिली हार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कांग्रेस के दिग्गज नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी। उनकी हार को कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है।

हरीश रावत को कांग्रेस ने लालकुआं सीट पर प्रत्याशी बनाया था। वो कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के मुखिया थे। उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर, वो लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से चुनाव हो हार गए। 2017 में हरदा दो सीट पर चुनाव हारे थे।

इस तरह से कहा जा सकता है कि उनका हारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी हार से कांग्रेस के लिए बड़े धक्के के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!