स्पा सैंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालक समेत 3 गिरफ्तार, 2 युवतियां बरामद

MS Malik
By
2 Min Read

स्पा सेन्टर मालिक बाहर से लड़किया बुलवाकर कराता था देह व्यापार का धंधा

देहरादून। हरिद्वार पुलिस ने स्पा सैंटर की आड़ में संचालित किये जा रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा करते हुए संचालकसमेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2 युवतियों को भी पुलिस ने बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों की जांच हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा गंगनहर क्षेत्रांतर्गत गणेशपुर चौक के पास K-TEN स्पा सेंटर में मसाज कराने की आड़ में बाहर से लड़किया बुलवाकर देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी करते हुए के0 टेन स्पा सेंटर के मालिक अनुज सहित 2 युवकों व 2 युवतियों को धर दबोचा। जिसके आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 421/2023 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अनुज पुत्र भोपाल सिंह निवासी मलकपुर थाना कैराना जिला शामली यूपी

2- मनोज पुत्र हरपाल निवासी ग्राम झबड़पुर थाना पुरकाजी मुजफ्फर नगर उम्र 28 वर्ष

3- पुलकित पुत्र राधेश्याम निवासी आवास विकास रूड़की थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप तोमर, हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर, कॉन्स्टेबल लाल सिंह और महिला कॉन्स्टेबल रोमा शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!