होली से पहले महंगी हुई गैस, घरेलू में 50 और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350 रूपये की बढ़ोतरी

MS Malik
By
3 Min Read

मार्च के पहले दिन उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। महीने के पहले दिन ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। आप भी गैस सिलेंडर लेने से पहले अपने शहर का रेट पता कर लें।

नई दिल्ली। होली से पहले सरकार ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देते हुए गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल और घरेलू दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू गैस के दाम आठ महीने के बाद बढे हैं। घरेलू सिलेंडर के रेट में 50 रुपये का इजाफा किया गया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़े हैं।

आपको बता दें कि पिछले महीने गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर हाल के महीनों में लगातार सस्ता हो रहा था। लेकिन 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे।। अब दो महीने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 350 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

दाम बढ़ने के बाद देहरादून में कमर्शियल LPG सिलेंडर 1812 रुपये की जगह अब 2162.5 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1870 रुपये से बढ़कर अब 2221.5 रुपये हो गई है। मुंबई में गैस सिलेंडर 1721 रुपये से बढ़कर अब 2071.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर अब 2268 रुपये में मिलेगा, पहले यह 1917 रुपये का था।

घरेलू सिलेंडर के का नया रेट
देहरादून में भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1072 की जगह आज से 1122 रुपये में मिलेगा। इसकी कीमत मुंबई में 1052.50 की जगह 1102.5 रुपये होगी। अगर कोलकाता की बात करें तो में 1079 की जगह अब सिलेंडर 1129 रुपये में आएगा। चेन्नई में यह 1068.50 रुपये की जगह 1118.5 रुपये में मिलेगा।

गढ़ी कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता विनोद पंवार ने बताया कि गैस के दाम बढ़ने के कई कारण हैं। बढ़ते ट्रांसपोर्टेशन के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डिमांड बढ़ने को भी गैस के बढ़े दामों का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इन्होंने बताया कि सरकार ने आम जनता का ध्यान रखते हुए घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर कम बोझ डाला है। क्योंकि घरेलू सिलेण्डर में 3.5 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। जबकि कॉमर्शियल सिलेण्डर में 18.45 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!