हो गई मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा, पुष्कर सिंह धामी ही बनेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

0
303

देहरादून। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड विजय के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर छाया कुंहासा छठ गया है। भाजपा विधायकों के विधानमंडल दल की बैठक में आज पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने विधयकों से रायशुमारी के बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया उन्होंने कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से दोबारा राज्य की बागडोर सौंपी है।

पहले से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पुष्कर सिंह धामी पार्टी की पहली पसंद हैं क्यों कि उत्तराखंड राज्य का विधानसभा चुनाव भाभी के चेहरे पर ही लड़ा गया था और जिसमें कि भाजपा को प्रचंड बहुमत दोबारा मिला और इतिहास बदल कर रख दिया सीएम धामी ने , इस लिहाज़ से भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी का ऐलान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here