पंजाब की आप सरकार का संविदा कर्मियों को बडा तोहफ़ा, 35 हजार कर्मी होंगे नियमित

MS Malik
By
2 Min Read

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से ऐलान किया गया है कि उनकी सरकार ने पंजाब के 35 हजार संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने संविदा कर्मियों को विशेष तोहफा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से ऐलान किया गया है कि उनकी सरकार ने पंजाब के 35 हजार संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है। सरकार के इस ऐलान से ग्रुप डी एवं संविदा कर्मियों को बडा लाभ मिलेगा।

हाल ही में पंजाब की सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य में संविदा पर काम करने वाले 35 हजार कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जारी किये एक वीडियो संदेश में कहा है कि 35 हजार संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के संबंध में मुख्य सचिव को विधिवत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब की सत्ता में आने पर संविदा कर्मियों की सेवाओं को नियमित किए जाने का वायदा किया था। सरकार के सत्ता में आने पर पार्टी की ओर से अब अपने वायदे को पूरा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से इससे पहले सत्ता संभालने के बाद सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 25 हजार पदों को भरने की घोषणा भी की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!