कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीता कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, शशि थरूर को हराया

MS Malik
By
3 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पद के लिए 17 अक्टूबर को हुए चुनाव का परिणाम आज जारी कर दिया गया है जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को छह हजार से अधिक वोटों से हराकर यह जीत हासिल की। खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को 1078 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

मेरी भूमिका खडगे साहब तय करेंगे: राहुल गांधी
आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खडगे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह नए अध्यक्ष तय करेंगे। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है। ढोल-नगारे बजाकर जश्न मनाया जा रहा है।

शशि थरूर ने मानी हार
शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे। एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

थरूर गुट की मांग- यूपी में डाले वोट अवैध घोषित करें
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में धांधली का आरोप लगाया है और मांग की है कि राज्य के सभी वोटों को अवैध माना जाए। थरूर की टीम ने पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में भी गंभीर मुद्दों को उठाया है।

137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!