हेलीकॉप्टर क्रैश अपडेट: पायलट और छह तीर्थयात्रियों की मौत, देखें मृतकों की सूची

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आज सुबह प्रदेश के केदारनाथ धाम के पास रूद्रप्रयाग जिले में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन कम्पनी का है।

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, जो केदारनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मरने वालों में तीन पुरुष (पायलट सहित) और चार महिलाएं शामिल हैं। स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में 3 यात्री गुजरात, 3 तमिलनाडु के यात्री बताए जा रहे हैं।

हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण:
1 अनिल सिंह पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र

2 श्रीमती उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर,गुजरात

3 श्रीमती कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात

4 श्रीमती पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात

5 श्रीमती सुजाता ( 56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई

6 श्रीमती कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई

7 श्री प्रेम कमार (63 वर्ष) अन्ना नगर चेन्नई तमिलनाडु

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!