छात्राओं से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार अन्य फरार

Astitva Times Desk
2 Min Read

छात्राओं से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार अन्य फरार

छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को रोकने पर तीन स्थानीय लोगों को मारपीट कर किया घायल, आरोपियों में से दो गिरफ्तार अन्य की तलाश, पर्यटन सीजन में बढ़ रही हिंसक घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए बन रही बड़ी चुनौती

देहरादून। पर्यटन सीजन में उत्तराखंड के पर्वतीय स्थलों पर जहां सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से अराजकता का माहौल भी बनता जा रहा है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामल मसूरी से सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दोपहर के समय मसूरी के कैंपटी टैक्सी स्टैंड के पास अपने घर लौट रही छात्राओं का चार बाहरी युवक पीछा कर रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने युवकों को टोका और छात्राओं से छेड़छाड़ करने से मना किया, तो आरोपितों ने शार्प हथियार से हमला कर तीन स्थानीय लोगों को घायल कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार में से दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार युवकों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया और मेडिकल कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने पर्यटक स्थलों पर बढ़ रही गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए चेतावनी है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना अब आवश्यक हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!