ज़मीन फर्जीवाड़े में कई पूर्व सैन्य अधिकारियों समेत 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से जमीन बेचे जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 120बी (षड्यंत्र), 420 (छल), 467 (जालसाजी), 468 (दस्तावेजों में जालसाजी), और 471 (जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 19 मई 2022 से 6 सितंबर 2024 के बीच की बताई जा रही है।

मामले की शिकायत सेवानिवृत्त कर्नल रमेश प्रसाद (पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद) ने दर्ज कराई है, जो डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर 4, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के निवासी हैं। उन्होंने 16 लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है, जिनमें सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और सहकारी आवास समिति के प्रशासक शामिल हैं।

आरोप है कि आरोपीगणों ने षड्यंत्र रचकर जाली दस्तावेज तैयार किए और डिफेंस कॉलोनी की खुली जमीन का अवैध रूप से विक्रय किया। इस घोखाधड़ी में शामिल लोगों ने सहकारी आवास समिति के नाम पर काम करते हुए जमीन की अवैध बिक्री की।

इस मामले में निम्नलिखित लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए हैं:

1. आरएस कली (सेवानिवृत्त कर्नल), प्रशासक, सैनिक सहकारी आवास समिति

2. वीरभान सिंह

3. एसएम गुसाई (सेवानिवृत्त कर्नल)

4. आरएस पैन्यूली (सेवानिवृत्त कर्नल)

5. टीपी कुंडालिया (पूर्व कैप्टन)

6. एसएल पैन्यूली (सेवानिवृत्त कर्नल)

7. एसएस रावत (सेवानिवृत्त कमांडेंट)

8. एएस कंडारी (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)

9. पीएस राणा (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)

10. वीके नौटियाल (सेवानिवृत्त पीओएमए)

11. सीपी सती (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)

12. जीएस बिष्ट (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)

13. एसएस बिष्ट (सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर)

14. एएस बिष्ट (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)

15. एसपीएस नेगी (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल)

16. एमएस नेगी (सेवानिवृत्त मेजर)

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह मामला डिफेंस कॉलोनी के निवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह सैन्य अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है और संबंधित सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!