डांडा लखौंड में नगर निगम ने सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण, आरोपी पर दर्ज होगा मुकदमा

MS Malik
By
2 Min Read

सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम दर्ज कराएगा एफआईआर

देहरादून। नगर निगम एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने डांडा लखौंड में सरकारी भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम में डांडा लखौण्ड क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी / नगर निगम की भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के क्रम में नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा नगर निगम एवं तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच करने एवं अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे।

शनिवार को नगर निगम एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम कर डांडा लखौण्ड के खसरा नं0 277 मध्ये लगभग 2 बीघा भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण बाउडी वॉल एवं पुश्ते को ध्वस्त कर हटाया गया एवं अतिक्रमणकारी व्यक्ति नरेश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी रूड़की एवं एक संस्था प्रतीक रिजॉट के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने हेतु नगर निगम की ओर से थाना रायपुर में तहरीर दी गई।

अतिक्रमण को ध्वस्त करने हेतु मौके पर गोपाल राम बिनवाल, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सहायक नगर आयुक्त रबीन्द्र कुमार दयाल, राजस्व निरीक्षक संजय सैनी, कर निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, राजस्व उप निरीक्षक बालकृश्ण जोशी मय टीम एवं फोर्स के साथ उक्त कार्यवाही में सम्मिलित रहे। भविष्य में भी नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी तथा सम्बन्धितों के खिलाफ रिपोट दर्ज करायी जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!