देहरादून : अवैध वसूली के आरोप में सात पत्रकारों के खिलाफ़ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। राजधानी में पत्रकारिता के ऊपर एक बार फिर उंगली उठी है। जहां कुछ पत्रकारों के ऊपर अवैध वसूली के आरोप में मुक़दमा दर्ज हुआ है। जिससे ईमानदार पत्रकारों को भी शर्मिंदगी महसूस होती है। कई पत्रकारों के दलाली कामों में लिप्त होने के किस्से कोई नई बात नहीं है। कुछ मीडिया संस्थानो द्वारा पत्रकारों के जरिये विज्ञापन वसूली भी सामान्य बात हो गई है। पर अब कुछ लोगों द्वारा पत्रकार बन लोगों को डरा धमकाकर कर पैसे मांगने के मामले में बड़ी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वेब पत्रकारिता के निरंकुश वृद्धि से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जो सही पत्रकारों के लिये चिंता का कारण बन गई है। लोग सभी पत्रकारों को शक की नजर से देखने लगे हैं।

राजधानी देहरादून में भी पत्रकारिता में कुछ गलत प्रवृत्ति के लोग घुस गए हैं। कोई वेब पोर्टल बनाकर चला रहा है तो कोई गले में आईकार्ड लटकाकर, गाड़ी के आगे एवं पीछे प्रेस लिखकर शहर के साथ साथ विभिन्न इलाकों में घूम रहे हैं। ऐसे ही लोग आम जनता को धमकाकर रंगदारी मांगते हैं। रंगदारी ना देने पर वेब पोर्टल में खबर दिखाकर संस्था को बंद करा देने की धमकी देते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून के पटेलनगर में सामने आया है, जिनमें पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक लिखित शिकायत दी गई। जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने आकाश शर्मा और विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूँवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था, दिनांक-10 अप्रैल शाम के 08 बजे लगभग 6-7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे हम लोगो ने माफी माँगी तो हमारी बात 05 लाख रुपये मे हो गई फिर उन लोगो ने हमे बताया कि हम लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की उन लोगो ने अपना नाम

1- अमन कुमार (न्यूज बदलाव),

2- सलमान (न्यूज ट्रू मीडिया),

3-रंजीत सिह (न्यूज बदलाव),

4-परवेज अंसारी,

5-सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट),

6-बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल)

7- रोहिना (खबर 24) बताया और इन लोगो ने हमे धमकी दी कि यदि तुमने हमे 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देगे। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त पत्राकारों के विरुद्व थाना पटेलनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वही दैनिक राइजिंग पोस्ट के प्रधान संपादक मानदेव छेत्री ने थाना पटेल नगर को एक लिखित तहरीर देकर सोनिया बलियान के दैनिक राइजिंग पोस्ट से जुड़े होने का खंडन किया है। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा है कि सोनिया बलियान का दैनिक राइजिंग पोस्ट से कोई संबंध नहीं है। सोनिया बलियान राइजिंग स्टेट के नाम से अपना वेब पोर्टल चलाती हैं। अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि वह मुकदमे से दैनिक राइजिंग पोस्ट का नाम हटाने की कृपा करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!