देहरादून: देर रात शराब के नशे में हुडदंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में देर रात शराब पीकर हंगामा करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने हंगामा करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी देहरादून में देर रात थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस को सूचना मिली की ग्राफिक एरा गेट नंबर 2 के पास स्विग्गी डिलीवरी बाय के साथ कुछ लड़के शराब के नशे में हो हल्ला एवं गाली गलौज कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।

वही इस दौरान देहरादून पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु अभियुक्त आयुष, मोहित, यश नेगी और अधिक हो हल्ला करने लगे। वही इस मौके पर शांति भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों
1- आयुष पुत्र प्रकाश चंद निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 20 वर्ष,

2- मोहित सिंह थापा पुत्र पदम सिंह थापा निवासी गेट नंबर 2 थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून, मूल पता खटीमा कंजाबाद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष

3- यश नेगी पुत्र दिलीप सिंह नेगी निवासी राघव बिहार प्रेमनगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS में गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!