पुष्कर सिंह धामी सरकार-2 का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहे मौजूद

MS Malik
By
3 Min Read

प्रदेश को पहली बार ऋतु खंडूडी के रूप में मिलेगी पहली महिला स्पीकर, पुष्कर के साथ आठ मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून। प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। देहरादून के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा, गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता शामिल रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर काबीना मंत्रियों के लिए 10 सीट रिजर्व रखी गई थी। पार्टी नेताओं के मुताबिक सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, रेखा आर्य के साथ ही चंदन राम दास को शपथ ग्रहण कराई गई। इन सभी मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया किसी को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया गया है। मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्रियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई टाइम हो तो 2:40 पर शपथ समारोह की शुरुआत हुई समारोह का संचालन मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने किया मंत्रिमंडल मैं अभी तीन स्थान रिक्त रखे गए हैं। भविष्य में होने वाले विस्तार में अन्य विधायकों को इन पर मौका दिया जाएगा।

वहीं पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी को शपथ ग्रहण कराई गई है। इस बार अरविंद पांडे, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत को कैबिनेट से बाहर रखा गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा महामंत्री बीएल संतोष, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। धामी कैबिनेट के शपथ समारोह के मंच पर लगभग 50 कुर्सियां लगाई गई थी जिनमें 10 कुर्सियां संभावित मंत्रियों के नाम से लगाई गई। साधु संत समाज के सदस्य भी बड़ी संख्या में धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। योग गुरु एवं पतंजलि समूह के बाबा रामदेव के प्रमुख सहयोगी आचार्य बालकृष्ण भी स्टेज पर मौजूद थे।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे एवं उनको मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ ही कई अन्य नेता भी इस मौके पर मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!