भाजपाइयों में सर फुटव्वल से नाराज रायपुर की जनता कांग्रेस को देगी आशीर्वाद: नेगी गुरूजी

MS Malik
By
3 Min Read

क्षेत्र का विकास नही बल्कि सत्ता प्राप्ति की लडाई है मालदेवता में हुआ घटनाक्रम

देहरादून शनिवार को राजधानी देहरादून में भाजपा विधायक एवं पार्टी के ही एक गुट के बीच हुई तकरार पर कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप सिंह “नेगी गुरु जी” ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि शनिवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के मालदेवता में एक सरकारी कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं के बीच हुई आपसी तू- तू, मैं- मैं तथा सार्वजनिक रूप से कैबिनेट मंत्री के सामने हुए विवाद से भाजपा के अनुशासन की पोल खुल गई है। इससे सिद्ध होता है कि भाजपा को जनता सेवा से कोई लेना देना नहीं है बल्कि इनके विधायक व पदाधिकारियों को सत्ता का लाभ लेने का स्वार्थ है।

नेगी ने कहा कि इस विवाद से स्थानीय व बाहरी का मुद्दा भी गरमा गया है। क्योंकि जिन भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का अपमान विधायक ने किया है। वह मालदेवता के आसपास के ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्र से हैं तथा विधायक मैदानी क्षेत्र अजबपुर के निवासी हैं। ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्र के सभी निवासी इसे अपना अपमान समझ रहे हैं। साथ ही रायपुर में नए पुराने भाजपाई का विवाद भी गहरा गया है। इससे भाजपा में खाई और बढ़ गई है। इससे पहले भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधायक में एक वेडिंग प्वाइंट में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने विवाद तथा कार्यक्रताओं में धक्का-मुक्की हो चुकी है।

नेगी गुरुजी ने कहा कि भाजपा के अनुशासन की पोल इस बात से भी भूल जाती है कि भाजपा के वर्तमान विधायक जी एवं भाजपा पदाधिकारियों का गुट एक ही दिन अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम कर अपना शक्ति प्रदर्शन करता हैं।

नेगी गुरुजी ने कहा कि रायपुर भाजपा आपस में ही उलझी पड़ी है। जिससे कि जनता के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। रायपुर भाजपा आपस में लड़ने में मस्त है और जनता अपने दुख दर्द से परेशान हैं। क्षेत्र में जनता की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। सत्ता में बैठे भाजपाई अपने स्वार्थ हित व आपसी लड़ाई में लगे हुए हैं। भाजपाइयों की इस आपसी लड़ाई का से नाराज जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का मन बना चुकी है।

महेन्द्र प्रताप सिंह नेगी भी लंबे समय तक भाजपा से जुडे रहे हैं एवं रायपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। नेगी ने 29 अगस्त को एक बडा कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बडी़ संख्या में अपने समर्थकों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। नेगी गुरुजी 2017 में रायपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं एवं 2022 में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!