राजधानी में Sex Racket का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही,मौके से 4 पीड़िताओं को किया गया रेस्क्यू, नौकरी व अच्छी तनख्वाह का लालच देकर होटल में कराया जाना था देह व्यापार का कार्य

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर एसएसपी द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए, गठित टीम द्वारा दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए देह व्यापार के कार्य में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व होटल से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की 4 महिला पीड़िताओं को बरामद किया गया अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नोएडा में देह व्यापार के अपराध में दो बार पूर्व जेल जा चुका है व विभिन्न राज्यों की महिलाओं को नौकरी व अच्छी तनख्वाह का लालच देकर यहां होटल में लाया है व देह व्यापार हेतु वेबसाइट पर फोन व मोबाइल के माध्यमों से ग्राहकों को संपर्क कर देह व्यापार का कार्य करता है अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर नैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6,7 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, पीड़ित महिलाओं को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!