सन्नी देओल की बढ़ी परेशानी, बैंक ने भेजा घर की नीलामी का नोटिस

MS Malik
By
2 Min Read

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भाजपा सांसद एवं एक्टर सनी देओल को 55 करोड़ रुपए से अधिक के बकाए का नोटिस भेजा है।

नई दिल्ली। बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद एवं एक्टर सनी देओल को 55 करोड़ रुपए से अधिक के बकाए का नोटिस भेजा गया है। इस लोन की गारंटी के तौर पर अभिनेता के पिता का नाम लिखा गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जुहू स्थित सनी विला पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से लोकसभा सांसद एवं एक्टर सनी देओल के ऊपर तकरीबन 56 करोड़ रुपए की राशि बकाया होने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

एक्टर द्वारा लिये गये कर्ज की रकम की अदायगी नहीं होने पर जुहू के सनी विला की नीलामी का नोटिस बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से बीजेपी सांसद की कोठी पर चस्पा कर दिया गया है। सनी देओल द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा से लिए गए इस लोन की गारंटी के तौर पर सनी देओल के पिता धर्मेंद्र का नाम लिखा गया है। मौजूदा समय में देश भर के थिएटर में अभिनेता सनी देओल एवं एक्ट्रेस अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ग़दर-2 फिल्म ने सफलता के झंडे गाड दिये है। उधर अब बैंक ऑफ बडौदा की ओर से सनी विला की नीलामी का नोटिस जारी किये जाने से चौतरफा गदर मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!